अजब गजब: सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत लड़की को लोग समझ रहे थे मॉडल, मगर "ब्यूटी विद ब्रेन" रियलटी में है इस खेल की खिलाड़ी

सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत लड़की को लोग समझ रहे थे मॉडल, मगर ब्यूटी विद ब्रेन रियलटी में है इस खेल की खिलाड़ी
  • इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही ये लड़की
  • फोटो देखकर लोग समझ रहे थे मॉडल
  • इस खेल की है खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमूमन लोगों का ऐसा मानना होता है कि खूबसूरत और सुंदर लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में ही मॉडलिंग या एक्टिंग करती हैं। हालांकि, वास्तव में ऐसा मुमकिन नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। जो कई यूजर्स को ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ऐसे में हैरानी वाली बात यह है कि न ही यह लड़की कोई एकट्रेस है या कोई मॉडल। असल में वह एक रियल खिलाड़ी है। यह जानकर आपके दिमाग में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर वह किस टाइप की खिलाड़ी होगी। दरअसल, यह खूबसूरत हसीना दिमाग के खेल यानी चेस प्लेयर है। जिसके नाम पर कई सारी उपल्बधियां दर्ज है।

6 साल की उम्र में से खेल रही शतरंज

इस लड़की का नाम एंड्रिया बोटेज है। जिसने अपनी बड़ी बहन के कहने पर महज छह साल की उम्र में शतरंज की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद एंड्रिया ने सात साल की उम्र में कई कॉम्पिटिशन में भाग लिया था। जिसके चलते वह साल 2010 में अंडर गर्ल्स कैनेटियन यूथ चेस चैम्पियनशिप की उपलब्धि हासिल की थी।

वर्तमान में एंड्रिया बोटेज ने 21 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की हुई है। इंस्टाग्राम पर ही उनके 6.7 मिलियन फॉलोर्स हैं। बीते कई दिनों से वह काफी ट्रेंड कर रही है। एंड्रिय को एक 11 साल की बच्ची ने चेस के गेम हराकर मात दी है। उन्होंने अपनी बहन को 2010 में यूट्यूब चैनल पर सपोर्ट करना शुरू किया था।

यूट्यूब पर 'बोटेजलाइव' नाम से है चैनल

एंड्रिया और उनकी बहन का यूट्यूब पर 'बोटेजलाइव' के नाम से चैनल है। इस चैनल पर दोनों बहनों के 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, ट्विच चैनल पर बोटेजलाइव नाम के चैनल को 19 लाख से ज्यादा बार भी देखा गया है। इंस्टाग्रम पर उनकी ढेर सारी फोटोज को देखकर यूजर्स को ऐसा लगता है कि वे किसी मॉडल को देख रहे हो। जबकि उनका मॉडलिंग से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

बता दें, दो साल पहले एंड्रिया ने एक बड़े चैलेंज में हिस्सा लिया था। इस कॉम्पिटिशन का नाम चैसबॉक्सिंग चैम्पियनशिप था। जिसमें दो खेलों को मिक्स करके खेला जाता है। इस खेल में प्रतिभाग को पहले 3 मिनट में बॉक्सिंग करनी होती है। तो, अगले तीन मिनट बाद शतरंज खेलना होता है। इस खेल में एंड्रिया हार गई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि गेम की हार का प्रभाव उनकी फैन फॉलोइंग पर नहीं दिखाई दिया। ऐसे में उन्हें और भी ज्यादा फेम मिलना शुरू हो गया।

Created On :   5 Feb 2024 8:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story